जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जिले में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व  :  आतिशबाजी के साथ 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया गया दहन,जिलेभर से जुटे हजारों लोग

सिवनी यश भारत |  जिला मुख्यालय सहित आठों विकास खण्ड में दशहरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां लोगो ने शस्त्र का पूजन किया, अखाड़ों के प्रदर्शन किया। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक के साथ सिवनी विधायक ने भी शास्त्रों का पूजन किया गया। जिला मुख्यालय में इस साल दशहरा मैदान पर 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले को महाराष्ट्र के कलाकारों ने आकार दिया था।

 

और रावण दहन के पहले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। इनमें माता महाकाली अवतार और 15 मिनट में संपूर्ण रामायण का प्रदर्शन कलाकार किया। वहीं इस वर्ष श्रीरामद्वार नेहरू रोड पर बालरूप भगवान रामजी की मनोहारी प्रतिमा विराजित की गई है जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। यह प्रतिमा अयोध्या में 500 वर्षो बाद प्रतिष्ठित हुए श्रीरामलला विराजमान की प्रतिकृति जैसी थी, जिसे नगर के युवा कलाकार संजय पटेल ने आकार दिया है।रुपाली रुनेझा ने इसे श्रंगारित किया था।

बड़े मिशन स्कूल में हुआ रावण दहन:-
नगर की सेवाभावी संस्था रामदल समिति ने दशहरा पर्व का आयोजन कल शनिवार 12 अक्टूबर को बड़े मिशन मैदान पर किया। यहां शाम से प्रारंभ हुये इस आयोजन में बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर नगर के कर्मकांडी ब्राह्मण महाआरती की गई। इसके बाद आध्यात्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमो में माता महाकाली अवतार व संक्षिप्त रामायण का मंचन के साथ जमकर आतिशबाजी की गई।

 

इस बार बुराई के प्रतीक रावण का पुतला 51 फिट का महाराष्ट्र के कलाकारों ने एक दिन पहले ही निर्मित का आयोजन स्थल पर खड़ा कर दिया था। जिस पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी दहन के दौरान नजर आई। श्रीराम, श्रीलक्ष्मण के अग्निबाणों से रात्रि के समय रावण के पुतले का दहन किया गया।

दशहरा पर्व के लिए मिशन स्कूल ग्राउंड को व्यवस्थित किया गया।यहां बेरिकेटिंग की जाकर हर वर्ग के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई।

 

इसमे वरिष्ठ बुजुर्गों के लिए, महिलाओं व बच्चों के लिए विशेष बैठक व्यवस्था रखी गई ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।पूरे मैदान में सीसीटीवी कैमरे से रखी गई। साथ ही कलेक्टेड आफिस रोड, एसपी आफिस रोड़, चौपाटी रोड व मिशन स्कूल मैदान पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई थी क्योकि जिलेभर से लोगो के आने के चलते यातायात व्यवस्था बिगड़ सकती थी।

 

रावण दहन के बाद यहां से विजय यात्रा प्रारंभ हुई जो शुक्रवारी से मुख्य शोभायात्रा में शामिल होगी।इस विजय यात्रा में प्रभु श्रीराम, श्रीलक्ष्मण और हनुमानजी आकर्षक रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण किया। देर रात्रि तक यह आयोजन चलते रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel