जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जिले में तेज वारिश से गिरी कच्चे मकान की छत :  मलवे में दबा युवक,लोगो ने अस्पताल में कराया भर्ती

सिवनी यश भारत-जिले में लगातार हो रही बारिश से पुल-पुलिया, नदी-नाली उफान पर है। वही आज दोपहर घर पर को घर पर सो रहे एक युवक पर कच्चे मकान की छत गिर गई। जिससे वह घायल हो गया।जानकारी के अनुसार आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को मौसम की दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। आज दोपहर घर के कमरे में सो रहे एक युवक पर कमजोर छत का मलवा भराभर कर गिर गया। मलवे में दबे विक्की उर्फ विकास शर्मा उम्र 35 वर्ष गांधी वार्ड निवासी दब गया।

 

पड़ोसियों ने तत्काल मलवा हटाकर युवक को बाहर निकाला। जिसे हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में हल्की चोटेआई है। घायल को तत्काल एंबूलेंस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। नगर पालिका ने कुछ दिनों पहले कच्चे मकान व जर्जर भवनों के मालिकों को नोटिश भी जारी किया था। साथ ही लोगो से कहा था की सावधानी बरतें। जिला कलेक्टर संस्कृति जैन ने लोगो से अपील की है कि जर्जर मकानों व भवनों में रहने वाले सावधानी बरतें। वारिश के दौरान खेतो में काम करने वाले लोग सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। क्योकि आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App