भोपालमध्य प्रदेश

जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी की नाराज़गी बनी सागर महापौर को नोटिस का सबब : अध्यक्ष-महापौर आमने-सामने आए

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)l नगर निगम महापौर श्रीमती संगीता डॉ सुशील तिवारी को प्रदेश भाजपा द्वारा अनुशासनहीनता का नोटिस थमाए जाने के पीछे जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी का 2 दिन पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को लिखा पत्र सामने आया है। जिसके चलते ही पार्टी नेतृत्व ने उक्त कड़ा कदम उठाया है ।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को गुरुवार को सौंपे अपने पत्र में महापौर संगीता तिवारी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की है। अपने आरोपों में जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि सागर महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी लगातार रूप से पार्टी नेतृत्व की उपेक्षा कर मनमाने ढंग से निर्णय ले रही हैं जिनके संबंध में समय-समय पर पार्टी नेतृत्व को अवगत भी कराया गया है।

हालिया शिकायत में जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि महापौर संगीता तिवारी की मौजूदगी में पार्षद दल की बैठक में लिए गए निर्णय को साधारण सभा की बैठक में वे खुद ही उलट रही हैं। इसके अलावा पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, पार्षद को महापौर परिषद से मनमाने तरीके से हटाकर उन्हें अपमानित करने का कार्य किया है। तथा इसके पूर्व भी उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्षद को मनमाने तरीके से महापौर परिषद से हटा दिया था।

जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी का आरोप है कि सागर महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी पार्टी संगठन को दरकिनार कर वरिष्ठ नेताओं को लगातार अपमानित करने तथा पार्टी संगठन को कमजोर करने का कृत्य कर रही है। श्याम तिवारी का उक्त पत्र मिलते ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने महापौर संगीता तिवारी को शनिवार 26 अप्रैल को भोपाल तलब किया था लेकिन वे प्रदेश अध्यक्ष के सामने नहीं पहुंची। इस बात को गंभीर अनुशासन की श्रेणी में लेकर प्रदेश कार्यालय ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए 3 दिन में जवाब देने के लिए निर्देशित किया है। इस संबंध में उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही किए जाने की भी चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App