रीवा lसंभाग के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल में मेडिसिन विभाग में तैनात चिकित्सक ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया।
चिकित्सक ने वार्ड में जमकर उत्पात मचाया जिसके बाद वह खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। जब मामले की शिकायत वार्ड में मौजूद अन्य चिकित्सकों ने प्रबंधन से की तो अस्पताल प्रबंधन ने उसे पकड़कर अमहिया पुलिस को सौप दिया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 4 में मरीज अपना इलाज करवा रहे थे, इसी दौरान डॉ विवेक नशे का हालत में पहुंचा और हंगामा श्ुारू कर दिया। घटना को देख अस्पताल का स्टाफ सहित मरीज और उनके अटेंडर हतप्रभ रह गए। बताया गया कि उक्त चिकित्सक से परेशान होकर अन्य स्टाफ ने प्रबंधन से लिखित शिकायत की है। अस्पताल प्रबंधन ने सूचना मिलते ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने डाक्टर को बंद कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल के उप अधीक्षक डॉक्टर यत्नेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात अस्पताल मे ड्यूटी में तैनात मेडिसिन विभाग में नर्सिंग ऑफिसर विवेक द्वारा जमकर उत्पाद मचाए जाने की शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जा रही है। डॉ विवेक की अनुशासनहीना को लेकर अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। डाक्टर यत्नेश त्रिपाठी ने माना कि नर्सिंग ऑफिसर द्वारा वार्ड में उत्पात मचाया जा रहा था और वार्ड के एक कमरे ने नर्सिंग ऑफिसर द्वारा खुद को बंद भी कर लिया गया था। बहरहाल अस्पताल के स्टाफ ही जब अस्पताल में इस तरह का कृत्य करेंगे तो मरीजों और अटेंडर का यहां क्या हाल होगा समझा जा सकता है। बहरहाल मामले को लेकर अस्पताल के अन्य स्टाफ के बयान के आधार पर अस्पताल चौकी पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Back to top button