मध्य प्रदेशराज्य

जिम्मेदार नीद में : कचरा कलेक्शन ठेका में दिए जाने पर नपा की बिगड़ी व्यवस्था

Table of Contents

मंडला lडोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था ठेके पर दिए जाने के बाद बिगड़ गई है। वार्डो में कचरा संग्रहण वाहन समय पर नहीं पहुंच रहे है। कुछ समय पहले तक ये वाहन वार्डो की गलियो में सुबह आठ से नौ बजे तक पहुंचा करते रहे है लेकिन ठेकेदार की मनमानी के चलते वाहन दोपहर के समय पहुंच रहे है। इस वजह से वार्डवासी घरो से निकलने वाला कचरा नहीं फेंक पा रहे है। अधिकांश लोग कामकाज व ऑफिस निकल जाने के चलते घर में ही कचरा डंप करने मजबूर है। इसको लेकर वार्डवासियो में रोष देखा जा रहा है। उनका कहना है कि नगर पालिका के ठेकेदार के द्वारा कचरा संग्रहण समय पर नहीं किया जा रहा है और अलग से कचरा संग्रहण का शुल्क वसूल किया जा रहा है। 

बताया गया है कि नगर पालिका मंडला क्षेत्र के चौबीस वार्डो में कचरा संग्रहण के लिए करीब 15 वाहन हैं। इनमें 10 छोटे और 4 बड़े कचरा वाहन शामिल हैं। ये वाहन हर दिन 24 वार्डों से लगभग 15 टन अधिक मात्रा कचरा एकत्रित करते हैं और नगर के बाहर मोहनटोला टोरिया में बने ट्रेंचिग ग्राऊंड में डंप करते है। यह व्यवस्था पिछले दस साल से नगरीय निकाय में शुरू की गई। इस वर्ष नगर पालिका के द्वारा कचरा संग्रहण की व्यवस्था को ठेके पर दे दिया है। ठेकेदार के द्वारा कचरा गाडिय़ो का मनमाना संचालन किया जा रहा है। सप्ताह में सिर्फ पांच दिन ही कचरा गाड़ी वार्डो में पहुंच रही है। इतना ही नहीं लोगो की दिनचर्या सुबह जल्द शुरू होती है लेकिन वाहन सुबह आठ से नौ बजे के जगह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक वार्डो में पहुंच रहे है। इस वजह से रहवासी कचरा नहीं फेंक पा रहे है। ऑफिस व अन्य काम काज में व्यस्त लोग सुबह दस बजे ही घर से निकल जाते है। इसके चलते कचरा घर में ही में रखा रह जाता है। कुछ वार्डो में रहवासियो के द्वारा वाहन समय पर नहीं पहुंचने के चलते खुले मैदान में कचरा फेंका जाने लगा है। जिससे कचरा अड्डा बनने लगे। 

बता दें कि नगर पालिका के 24 वाडों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने के लिए लाखो रूपए के वाहन क्रय किए गए है। यह व्यवस्था स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाई गई लेकिन डोर टू डोर के अलावा स्वच्छता कहीं नजर नहीं आ रही है। ये वाहन अलग अलग आवंटित वार्डों से कचरा संग्रहण कर ट्रेचिंग ग्राऊड तक रोजाना जाते है एक दिन वाहन नहीं आने पर दूसरे दिन सोमवार को वाहनो पर दोगुना कचरा लोड हो जाता है हालत यह बन जाते है कि कचरा वाहनो को पहले ट्रेचिंग ग्राउंड में कचरा खाली करके फिर वार्ड की दूसरी गलियो में कचरा संग्रहण करने की नौबत आ जाती है। नगर पालिका का इसको लेकर कोई ध्यान नहीं है। 

ठेकेदार को दिए वाहन

नगर पालिका मंडला ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, शुल्क वसूली और कचरा के निपटान के लिए करीब 15.90 लाख रूपए का ठेका दिया है। इसमें ठेकेदार को नगर पालिका ने पुराने वाहन भी उपलब्ध कराए है। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। कचरा वाहनो का मनमानी से संचालन हो रहा है। इतना नहीं कचरा एकत्रित करने का शुल्क जो पहले आमजन टैक्स के साथ जमा करता रहा है। अब नगर पालिका के द्वारा इसकी अलग से वसूली की जा रही है। यह वसूली भी ठेकेदार के द्वारा होगी। 

आमजनो में देखा जा रहा रोष 

नगर के आमजनो में डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था ठेके पर दिए जाने पर रोष देखा जा रहा है। उनका कहना है कि पहले डोर टू डोर कचरा संग्रहण नगर पालिका के द्वारा कराया जाता रहा है। वार्डो में उस समय कचरा वाहन समय पर पहुंच जाया करते थे लेकिन ठेके पर जाने के बाद वाहनो का कोई समय नहीं है मनमानी से वाहनो का संचालन किया जा रहा है एक ही वार्ड में कचरा वाहन अलग अलग समय में पहुंच रहे है। 

इनका कहना है – 

 डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए नपा के द्वारा ठेका दिया गया है। कुछ वाहन खराब हैं जिससे टाइमिंग की समस्या बनी हुई है। ठेकेदार के द्वारा शुल्क वसूली के अलावा कचरा का निपटान भी किया जाना है। वाहनों की टाइमिंग में सुधार किया जाएगा।

गजानंद नाफड़े, 

सीएमओ मंडला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button