जबलपुर स्मार्ट सिटी को ईट स्मार्ट चैलेंज के आयोजन में मिला अवार्ड केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डाॅं. मनसुख मांडवीय द्वारा जबलपुर को किया गया सम्मानित
स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमति निधि सिंह राजपूत ने प्राप्त किया अवार्ड टॉप 11 शहरों में जबलपुर भी हुआ शामिल

जबलपुर। जबलपुर स्मार्ट सिटी को अनेको बार उत्कृष्ट कार्यो के लिए भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर पुरूस्कार प्राप्त कर सम्मानित किया जा चुका है। कलेक्टर डाॅं. इलैयाराजा टी, एवं निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा लगातार बेहतर कार्य किये जा रहे हैं, जिसकी प्रशंसा भी कई बार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर हो चुकी है, इसी श्रृंखला में जबलपुर स्मार्ट सिटी को एक और पुरूस्कार आज दिल्ली में प्राप्त हुआ। यह पुरूस्कार स्मार्ट सिटी जबलपुर की सी.ई.ओ. श्रीमती निधि सिंह राजपूत ने प्राप्त किया।
इस संबंध में सी.ई.ओ. श्रीमती राजपूत ने बताया कि एफ.डी.ए. भवन, दिल्ली में ईट स्मार्ट सिटीज चैलेंज प्रतियोगिता में शीर्ष 11 शहरों में आने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डाॅं. मनसुख मांडवीय द्वारा सम्मानित किया गया है, जो जबलपुर शहर के लिए गौरव का विषय है। पुरूस्कार प्राप्त करने के दौरान स्मार्ट सिटी के सहायक आयक्त संभव अयाची एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमति देवकी सोनवानी आदि उपस्थित रहीं।
श्रीमती राजपूत ने जानकारी दी कि भारत सरकार द्वारा ईट स्मार्ट सिटीज चैलेंज का आयोजन किया गया था, जिसमे टॉप 11 शहरो में जबलपुर भी शामिल हुआ एवं जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को 50 लाख रुपये भी भारत सरकार द्वारा दिया जायेगा। ईट स्मार्ट सिटीज चैलेंज के द्वितीय चरण में भी स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा भाग लिया गया है एवं इसके अंतर्गत किये जाने वाले कार्यो के लिए भी स्मार्ट सिटी प्रयास रत है।