जबलपुर स्पेशल ब्रांच के आरक्षक का शव जंगल में मिला : पत्नी पर पेट्रोल डालकर किया था आग के हवाले, मामला संदिग्ध

https://youtu.be/59PZDc8k_a4
जबलपुर, यशभारत। जबलपुर पुलिस में स्पेशल ब्रांच में पदस्थ नरसिंहपुर जिले के मुगवानी थाना अंतर्गत बरहटा गांव के निवासी सुरेश कुमार चौधरी बरहटा से लगे सोन घाट के जंगलों में शव पाया गया है। इससे पहले सुरेश ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था। जो आग में बुरी तरह झुलस चुकी थी। इसी के बाद से मृतक ड्यूटी से फरार हो गया था। शव 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस को सर्चिंग के दौरान मृतक के कपड़ों में आई कार्ड एवं शव के कुछ दूरी पर सुरेश की सरकारी बाइक भी मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए नरसिंहपुर जिला मुख्यालय भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
पत्नी से हो गया था विवाद
पुलिस अधिकारी आशीष खरे ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुरेश चौधरी का पत्नी से पारिवारिक कलह हो गई थी। जिसके बाद दोनों की काउंसलिंग की गई और मामला शंात कराया गया। लेकिन उसके बाद भी दोनों का झगड़ा होता रहा और इसी के बीच आवेश में आकर सुरेश ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर कर आग लगा दी थी। जिसके बाद से ही वह गायब हो गया था। जिसका शव जंगल में पाया गया है। मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।