जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर: स्कूल खोलने के लिए निवेश के नाम पर 2 करोड़ 60 लाख की धोखाधड़ी, तिलहरी निवासी दंपति के खिलाफ EOW में एफआईआर दर्ज..

जबलपुर| शहर के महिलाओं एवं लोगों को गरीब बच्चों के लिए स्कूल बनाने में निवेश करने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है| मामले की शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू ने तिलहरी निवासी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है|

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में केलबरी लूथरन चर्च मंडला रोड तिलहरी निवासी श्रीमती वैपुरी माधवी एवं उनके पति पास्टर जय शिडनी के खिलाफ शिकायत मिली थी| एसपी EOW जबलपुर देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के निर्देश पर शिकायत की जांच निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी से कराई गई| जांच में पाया गया कि श्रीमती वैपुरी माधवी तथा जय सिवनी मंडला रोड तिलहरी में क्रिस्चियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल सर्विस नामक एनजीओ से जुड़े हुए हैं तथा स्वयं को सामाजिक कार्यकर्ता बताकर गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोलने हेतु लोगों से निवेश प्राप्त करते हैं|
दोनों के द्वारा आपराधिक षड्यंत्र रच कर आवेदक एवं अन्य महिलाओं को किटी पार्टी में मिलकर उन्हें एनजीओ में निवेश का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करते हुए आरोपियों ने स्कूल खोलने के नाम पर नगद रुपए प्राप्त किए हैं| जिसमें से कुछ रकम की रसीदें क्रिस्चियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल सर्विस नामक एनजीओ के नाम पर देकर करीब 2 करोड़, 60 लाख रुपए धोखाधड़ी करके हड़प लिए हैं| जांच के दौरान उक्त तथ्य पाए जाने पर दोनों आरोपी वैपुरी माधवी एवं जय सिडनी के खिलाफ धारा 420, 406,120 बी के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|

अन्य लोगों के साथ भी की होगी पेपर में भी धोखाधड़ी-
बताया जा रहा है कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम को यह संभावना है कि दोनों आरोपियों द्वारा शहर के अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरीके से धोखाधड़ी की गई होगी| इस बिंदु को लेकर भी जांच की जा रही है एवं ऐसे लोगों का पता लगाया जा रहा है जो इन पति-पत्नी की धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App