जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर से फैलाई गई थी शाहरुख खान के बंगले के पास विस्फोट की अफवाह : आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर,यशभारत। मुंबई पुलिस को फ ोन कर बम की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को शुक्रवार की दरमियानी रात जबलपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है। अपनी पहचान जितेश ठाकुर बताकर गुरुवार शाम फ ोन पर उसने बमविस्फोट की झूठी सूचना दी थी। पड़ताल में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी पेशे से इंजीनियर है। जिसके माता-पिता का कोविड में देहांत हो गया था और आरोपी की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गयी जिसके बाद वह शराब का आदी हो गया और इसी दौरान उसने नशे में फोन कर झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी अनुसार मुंबई पुलिस के दक्षिणी क्षेत्र नियंत्रण कक्ष को शाम 6.22 बजे उसने फोन था। खुद को सैनिक बताते हुए उसने मुंबई पर परमाणु हमला होने का खतरा बताया। उसने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला रेलवे स्टेशन, अभिनेता शाहरुख खान के बंगले और एक गुरुद्वारा के पास बम विस्फ ोट होने की आशंका जताई। सूचना मिलते ही छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, शाहरुख खान के आवास समेत कई स्थानों पर तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। सूचना झूठी पाए जाने के बाद फोन करने वाले की पतासाजी शुरू की गई। तकनीकी जांच में पता चला कि फ ोन जबलपुर से किया गया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मप्र पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यालय ने जबलपुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर गठित टीम ने शुक्रवार रात जितेश को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सीएसपी गढ़ा तुषार सिंह ने बताया कि पूर्व में वह मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वहां से जबलपुर आने के बाद बेरोजगार हो गया था। जिसके बाद वह सुबह से शाम तक शराबखोरी करने लगा था। उसके खिलाफ एफ आइआर दर्ज की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button