जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर से चुनाव ड्यूटी के लिए खंडवा गए आरक्षक की हालत बिगड़ी

जबलपुर। शहर से खंडवा में होने वाले उपचुनाव में ड्यूटी करने के लिए गए एक आरक्षक की कल हालत बिगड़ गई। चक्कर आने एवं हाथ पैर सुन्न पड़ जाने के कारण उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक को कुछ साल पहले ब्रेन में क्लॉटिंग होने की शिकायत थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अधारताल थाने में पदस्थ आरक्षक पंकज दुबे को अन्य स्टाफ के साथ जबलपुर से उपचुनाव की ड्यूटी करने के लिए खंडवा भेजा गया है। कल दोपहर में करीब 2:30 बजे अचानक पंकज को चक्कर आ गया और हाथ पैर सुन हो गए| पंकज के साथ ही आरक्षक दीपक पाल सहित अन्य तत्काल उसे उपचार के लिए खंडवा के हरसूद स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत ठीक होने पर उसे रवाना कर दिया| इसके करीब 1 घंटे बाद फिर से अचानक पंकज दुबे को चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर गया, जीभ कटने के कारण मुंह से खून भी निकलने लगा|जिसे देखकर पंकज के साथ ड्यूटी पर गए अन्य पुलिसकर्मी सकते में आ गए और घटना की जानकारी जबलपुर एवं खंडवा के पुलिस अधिकारियों को दी गई।

जिसके बाद तत्काल ही उसे खंडवा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है| जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रहे हैं| बताया जा रहा है कि आरक्षक पंकज दुबे को करीब 8 साल पहले इसी तरह की समस्या हुई थी, उस समय पता चला था कि पंकज को ब्रेन मेंक्लॉटिंग है और उपचार के बाद और ठीक हो गया था| अब 8 साल बाद दूसरी बार आरक्षक पंकज को इस तरह चक्कर आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel