जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर में 14 वर्षीय किशोर का अपहरण : गुजरात से जबलपुर आकर कर रहा था पढ़ाई, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। अधारताल के संजय नगर में एक 14 वर्षीय छात्र के अपहरण का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बच्चा मूलत: गुजरात का रहने वाला है जो यहां जीजा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने पीडि़त परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि संजय नगर निवासी परिजनों ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि उनका 14 वर्षीय किशोर बिना बताए अचानक घर से गायब हो गया है। उन्होंने आसपास पता किया और उसके बाद स्कूल में भी संपर्क किया। लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीडि़त ने बताया कि गायब हुआ किशोर उसका रिश्ते का साला है और गुजरात निवासी है। जो जबलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।