जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में सूरज की तेज धूप दे रही ठंड से राहत, अब 16 के बाद बिगड़ेगा मौसम

जबलपुर,  ठंड के पलटवार से बुधवार की रात न्यूनतम पारा 3 डिग्री गिरकर 10 डिग्री पर आ गया। जिससे वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ गया। लेकिन गुरुवार को सूरज ने भी आँखे तरेरी तो दिन में ठंड दुबकने लगी। सूरज की तेज धूप से लोगो को बर्फीली ठंडक से काफी राहत मिली रही है।

मौसम विभाग की माने तो मौसम अब धीरे-धीरे साफ हो रहा है जिससे ठंड का असर बढ़ रहा है। 14 जनवरी मकर संक्राति के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

 

हवाओं में घुली पहाड़ों की ठंडक: फिलहाल पहाड़ों में हाे रही बर्फीली से उत्तर भारत ठंड की चपेट में हैं। उत्तर-पूर्व से आ रही ठंडी बर्फीली हवाएं के साथ ही आस-पास के जिलों में हुई ओलावृष्टि से वातावरण में ठंडक का अहसास सुबह से रात तक बना हुआ है। रात का न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री से कम होकर 10.5 डिग्री पर आ गया है। हालांकि दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। अधिकतम तामपान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जो बढ़ सकता है।
नया पश्चिमी विक्षोभ हाे रहा सक्रिय: मौसम विभाग के मुताबिक मौसम धीरे-धीरे साफ हो रहा है। लेकिन वर्तमान में उत्तरी राजस्थान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसी के साथ ही दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड ट्रफ लाइन के अलावा अन्य चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय हैं। इसके असर से 16 जनवरी तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel