जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में महिला आरक्षक की डेंगू से मौत : पहले बेटा आया डेंगू पॉजिटिव फिर बेटी और माँ

शहर में करीब 55 पुलिस कर्मी है चपेट में, मौत की खबर लगते ही पुलिस कप्तान पहुंचे घर

जबलपुर, यशभारत। डेंगू के कहर से जबलपुर में स्थिति भयावह बनी हुई है। कंट्रोल रुम के अलंबन शाखा में पदस्थ आरक्षक ऊषा तिवारी उम्र 55 वर्ष की डेंगू पॉजिटिव आने के बाद एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आज मौत हो गयी। इस घटना की खबर सुनते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा महिला आरक्षक के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। शहर में पुलिस महकमें में ही करीब 55 कर्मी डेंगू पॉजिटिव है। जिनका इलाज जारी है। शहर के साथ ही पॉश इलाकों से लेकर उपनगरी क्षेत्रों में डेंगू कहर बरपा रहा है। सरकारी रिकार्ड में जहां दर्जनों मामले दर्ज हो रहे है तो वहीं निजी अस्पतालों में पीडि़तों की संख्या सैंकड़ों में है।

शहर में आलम ये है हर घर मे लोग बीमार है। सरकारी ओर निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भीड़ लगी है। शहर के गढ़ा, लालमाटी, रांझी, मदनमहल सहित अन्य उपनगरीय सघन इलाको में डेंगू का प्रकोप ज्यादा है।

पहले बेटा हुआ पॉजिटिव फिर बेटी और फिर माँ
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि त्रिमूर्ति नगर निवासी
ऊषा तिवारी के पति की मौत हो जाने के बाद उन्हें विभाग में अनुकंपा नियुक्ती दी गई थी। दो दिन पहले ही उनकी तबियत बिगड़ी थी। इसके पहले उनका बेटा लकी तिवारी बीमार हुआ था जो अब स्वस्थ्य है, वहीं बेटी स्नेहल तिवारी की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसकी स्वास्थ्य में सुधार है। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel