इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में बंटी-बबली धरे गए ,4 लूट का खुलासा : किसी की भी शादी में मौसा-मौसी बनकर पहुंच जाते थे

जबलपुर, यशभारत। गोहलपुर पुलिस ने लूट की चार वारदातों का खुलासा करते हुए जबलपुर के बंटी-बबली को दबोच लिया है। दोनों पति-पत्नी किसी की भी शादी मेंं मौसा-मौसी बनकर पहुंच जाते थे और जेवरात पार कर, रफूचक्कर हो जाते थे। बताया जाता है कि दोनों डे्रसअप चेंज करने में भी माहिर थे। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने लाखों के जेवरात बरामद किए है। जिनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों सीमा कोष्ठा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका मंगलसूत्र लेकर कोई अज्ञात फरार हो गया। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर, आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

सुहागी के है शातिर
पुलिस ने बताया कि लूटकांड के बाद पुलिस को मुखबिरों ने सूचना दी कि पति-पत्नी विक्की उर्फ विकास ठाकुर 24 साल और श्रेया 22 साल निवासी सुहागी अधारताल संदिग्ध अवस्था में घूमते है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

4 मंगलसूत्र सहित अन्य जेवरात बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लूटकांड करने में माहिर थे। जेवरात छीनना उनका पेशा बन गया था। दोनों शादियों में जाते थे और तो और रास्ते चलते भी जेवरात उड़ाकर फुर्र हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 4 मंगलसूत्र सहित लाखों के जेवरात बरामद किए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button