जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में जिम से लौट रही महिला डॉक्टर का रिक्शा पलटा: जमकर नाराज हुई, स्मार्ट सिटी के कामों को कोसा …देखे… वीडियो

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

जबलपुर, यशभारत। बुधवार की सुबह नेपियर टाऊन उस वक्त हंगामा बरपा गया जब एक महिला डॉक्टर का रिक्शा खराब की सड़क से पलट गया। हालांकि महिला डॉक्टर को चोट नहीं आई। डॉक्टर जिम से ई रिक्शा से घर लौट रही थी तभी नेपियर टाऊन के पास स्मार्ट सिटी का सड़क का काम चल रहा है। एक गड्ढे में रिक्शा का टायर समा गया जिसकी वजह से रिक्शा पलट गया। घटना के बाद महिला डॉक्टर ने स्मार्ट सिटी के कामों पर नाराजगी दिखाई और कलेक्टर और सीएम से शिकायत करने की बात कही।

15 8

जबलपुर शहर में जगह-जगह गड्ढे नगर निगम ने खोदकर रखे हुए हैं। खास बात तो यह है कि सड़कों पर गड्ढे खोदने के बाद नगर निगम लापरवाही बरतते हुए इन गड्ढों को खुला छोड़ देते है। जबलपुर शहर के नेपियर टाउन में नगर निगम गड्ढा खोदने के बाद पानी निकाल कर सड़क पर बह रहा था। उसी दौरान एक इलेक्ट्रिक ऑटो में बैठकर महिला वहां से गुजरती है जैसे ही ऑटो का चक्का गड्ढे में जाता है तो वह असंतुलित होकर पलट जाता है और महिला भी गिर जाती है,हालांकि मौके पर मौजूद कुछ लोग तुरंत ही महिला को सकुशल ऑटो से बाहर निकाल लेते हैं।

16 6

खराब सड़कों का शिकार बनी महिला डॉ. जिज्ञासा ढींगरा ने बताया कि जबलपुर शहर में नगर निगम सड़कों पर गड्ढा खोदकर उसे भूल जाते हैं, जिसका शिकार आज वह हुई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम गड्ढे कर छोड़ देता है।उसमे फिर जब बारिश का पानी भर जाता है तो वही गड्डा जानलेवा साबित होता है। डॉक्टर जिज्ञासा ढींगरा ने आज अपने साथ हुई घटना की शिकायत सी.एम हेल्पलाइन और कलेक्टर से करने की बात भी कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button