जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर में चोरों का आतंक : रांझी में शादी में गए परिवार के लाखों के गहने, 50 हजार रुपये चोरों ने उड़ाए

जबलपुर, यशभारत। शहर में इनदिनों चोरों ने कोहराम मचा रखा है। आए दिन वारदातों को अंजाम देने के बाद चोर, गायब हो जाते है। ताजा मामला रांझी के बड़ा पत्थर का है। जहां रैपुरा गए परिवार के सूने मकान में धाबा बोलकर चोरों ने लाखों के गहने और पचास हजार कैश उड़ा लिया।
जानकारी अनुसार पीडि़ता गोदावरी पिल्ले ने बताया उनका घर रांझी के बड़ा पत्थर में है। वह सपरिवार रैपुरा शादी में गए थे। जब वापस आकर देखा तो घर का ताला तेाड़कर चोर लाखों के गहने और कैश लेकर फुर्र हो चुके थे।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।