जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर में घातक होता कोरोना: 820 नए संक्रमित के साथ 7 की मौत

यशभारत संवादददाता, जबलपुर। जिले में एक बार फिर शनिवार को 8 सौ से ज्यादा नए मरीज मिले। 820 नए मरीजों को मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 31 हजार पार करके 32333 हो गई है। एक दिन पूर्व ही कुल मरीजों की संख्या ने 30 हजार का आँकड़ा छुआ था। एक्टिव केस बढ़कर 6814 हो गए हैं।