जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर में घर के सामने खड़ी कार हो गयी गायब : चोरों के हौसले देख पुलिस रह गयी दंग, क्षेत्र में हड़कंप

जबलपुर, यशभारत। तिलवारा थाना अंतर्गत न्यू शास्त्री नगर में घर के सामने खड़ी जायलो कार देर रात गायब हो गयी। पीडि़त ने जब सुबह उठकर देखा तो टायर के निशान मिले, आसपास पूछताछ की। लेकिन कहीं सुराग नहंी मिला। जिसके बाद थकहार कर पीडि़त ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विवेक दुबे न्यू शास्त्री नगर निवासी है। जिसने अपनी कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 0432 घर के सामने ही खड़ी कर रात में सो गया। सुबह उठकर देखा तो कार गायब थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।