जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में गणतंत्र दिवस के पहले गूंजेगी शान और सोनू निगम की आवाजः दिव्य नर्मदा महाआरती के साथ मनाया जाएगा 26 जनवरी

 

जबलपुर, यशभारत। नगर में गणतंत्र दिवस जोरदार तरीके से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां प्रशासन के द्वारा युद्धस्तर पर शुरू कर दी गईं है। इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में दो दिन रहेंगे और गणतंत्र दिवस के रंगारंग समारोह का शुभारंभ पूर्व संध्या पर मां नर्मदा के तट गौरीघाट के उमाघाट पर महाआरती से करेंगे। यह जानकारी होटल कल्चुरी में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने दी। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को शाम 7 बजे से महाआरती शुरू होगी। उसके बाद रंग बिरंगी आतिशबाजी और लेजर शो का आयोजन तट पर ही किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयुर्वेद कॉलेज ग्राउंड ग्वारीघाट में होंगे जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में प्रख्यात गायक शान अपने सुरों की सरिता बहाएंगे। इस दौरान वे मध्यप्रदेश गान भी प्रस्तुत करेंगे। अन्य कई रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गैरिसन ग्राउंड सदर में 26 जनवरी की सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यआतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। जिसमें ध्वजारोहण के उपरांत वे परेड की सलामी लेंगे। मुख्यअतिथि का सबोधन होगा। मुख्यसमारोह में विभिन्न विभागों की 15 झाकियों के माध्यम से संस्कृति, शासन की योजनाओं को दर्शाया जाएगा। स्कूली बच्चे, स्थानीय कलाकार और आदिवासी कलाकार अनुपम प्रस्तुतियों देंगे। इस दौरान राष्ट्रीय पर्व के साथ कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम भी होंगे ।

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी )की शाम आयोजित भारत पर्व का कार्यक्रम अब वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड के स्थान पर आयुर्वेद कॉलेज ग्राउंड ग्वारीघाट में होंगे । सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम अपनी प्रस्तुतियां देंगे ।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने हाल में जबलपुर प्रवास के दौरान कहा था कि इस बार मैं गणतंत्र दिवस प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में मनाऊंगा। गणतंत्र दिवस केवल रस्मी न रहें, बल्कि जनता का पर्व और त्योहार बने.। सीएम ने गणतंत्र दिवस पर्व से जन-मानस के जुडने की अपील की है। लिहाजा गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और आकर्षक बनाने की कवायद में जिला प्रशासन जुट गया है।

30 जनवरी से नगर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स
तीरंदाजी, साइकिलिंग,खो- खो और तलवारबाजी खेल शामिल
कलेक्टर श्री सुमन बताया की आगामी 30 जनवरी से जबलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स शुरू हो रहे हैं जिसमें तीरंदाजी, साइकिलिंग,खो- खो और तलवारबाजी में पूरे देश के करीब 700 खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इनमें तीरंदाजी, रानीताल क्रिकेट ग्राउंड में तथा खो- खो और तलवारबाजी के मुकाबले रानीताल बैलोड्रम में खेले जाएंगे जबकि साइकिलिंग में महिला और पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता नेशनल हाइवे 30 के 10 किलोमीटर के दायरे में होंगी। यह पहला मौका है जब खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 4 प्रतिस्पर्धाएं जबलपुर में हो रही हैं। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

माकूल सुरक्षा इंतजाम, पार्किंग व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षाबंदोबस्त चुस्त दुरुस्त किए जा रहे हैं। पार्किंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी तरह खेलो इंडिया यूथ गेम्स भी कड़ी सुरक्षा के साये में होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App