जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर मंडल की कई ट्रेनें रद्द : 21 से 27 मार्च तक रद्द रहेगी जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस

रेल प्रशासन द्वारा जबलपुर मण्डल के कटनी-सिंगरौली खंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते निवास रोड, भरसेंडी, सुरसराईघाट झारा और सरईग्राम स्टेशनों पर 21 मार्च से 27 मार्च तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते इस मार्ग से होकर जाने कई रेलगाड़ियों को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्ण और आंशिक निरस्त सहित कई के मार्ग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।
निरस्त की जाने वाली रेलगाड़ियाँ :-
- गाड़ी संख्या 11651/11652 जबलपुर-सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जबलपुर से 21 मार्च से 27 मार्च 2023 तक एवं सिंगरौली से 22 मार्च से 28 मार्च 2023 तक निरस्त।
- गाड़ी संख्या 22165/22166 भोपाल-सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस, भोपाल से 22 मार्च और 25 मार्च को, सिंगरौली से 23 मार्च और 28 मार्च को निरस्त।
- गाड़ी संख्या 22167/11268 सिंगरौली-निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस, सिंगरौली से 26 मार्च 2023 को और निजामुद्दीन से 27 मार्च 2023 को निरस्त।
आंशिक निरस्त की जाने वाली गाड़ी :-
- अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06623/06624 कटनी-बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल गाड़ी 21 मार्च से 27 मार्च 2023 तक दोनों दिशाओं में ब्यौहारी से बरगवां के मध्य आंशिक निरस्त।
मार्ग परिवर्तित की जाने वाली रेलगाड़ियाँ :-
- गाड़ी संख्या 13025/13026 हावड़ा-भोपाल-हावड़ा, हावड़ा से 20 मार्च 2023 को एवं भोपाल से 22 मार्च 2023 को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।
- गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस, संतरागाछी से 24 मार्च 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।
- गाड़ी संख्या 19413/19414 अहमदाबाद-कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद से 22 मार्च 2023 को एवं कोलकाता से 25 मार्च 2023 को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।
- गाड़ी संख्या 19607/19608 कोलकाता-मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस, कोलकाता से 23 मार्च 2023 को एवं मदार जंक्शन से 20 मार्च 2023 को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।