जबलपुर भाजपा विधायक अजय विश्नोई का कांग्रेस पर तंज, कांग्रेस का षडय़ंत्र फेल

जबलपुर, यशभारत। ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल शुरू हो गई है। जबलपुर पाटन विधानसभा के भाजपा विधायक और वरिष्ठ नेता अजय विश्रोई ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का षडय़ंत्र काम नहीं आया वह असफल हो गया। भाजपा और पिछड़ा वर्ग के लोगों की जीत हुई है। अब मप्र सरकार आरक्षण के हिसाब से चुनाव करा सकेगी।
सुप्रीम कोर्ट का ताजा आदेश मध्य प्रदेश शासन की बड़ी जीत है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पिछले आदेश में राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग, ओबीसी आरक्षण के बिना पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव कराए जाने के निर्देश दे दिए गए थे। चूंकि इस आदेश में संशोधन की पूरी गुंजाइश थी, अत: प्रथम दृष्ट्या उपलब्ध वैधानिक आधार पर माडिफिकेशन एप्लीकेशन दायर की गई। सुप्रीम कोर्ट ने सभी बिंदुओं को रिकार्ड पर लेकर आरक्षण का प्रतिशत 50 प्रतिशत से अधिक न होने की शर्त के साथ अपना बिना ओबीसी आरक्षण पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव काराने संबंधी पूवज़् आदेश संशोधित कर दिया।
आरक्षण का लाभ ओबीसी वर्ग को मिलेगा
विधायक अजय विश्नोई ने चर्चा करते हुए बताया कि मप्र सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से अब नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत चुनाव आरक्षण के आधार पर होंगे। कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में भ्रम फैलाया था जो टूट गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ओबीसी वर्ग को फायदा होगा।







