मध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर बैडमिंटन टूर्नामेंट : मंडला का दबदबा

मंडला lजबलपुर में आयोजित सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में मंडला जिले के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और जिले का नाम रोशन किया।

 

मध्यप्रदेश बैडमिंटन संघ के सह सचिव और मंडला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव चंद्रेश खरे व सह सचिव नीलेश राय के नेतृत्व में मंडला की टीम ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें जबलपुर, सिवनी, होशंगाबाद, सतना, सागर और मंडला के खिलाडिय़ों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया था।

 

 

मंडला की टीम ने 40 प्लस और 50 प्लस आयु वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। 40 प्लस आयु वर्ग के युगल मुकाबलों में आनंद राय और अमित सिहारे की जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं 50 प्लस आयु वर्ग युगल में संकल्प दुबे और अविनाश जैन की जोड़ी ने सराहनीय खेल दिखाते हुए उपविजेता का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही 40 प्लस आयु वर्ग के एकल मुकाबले में नीलेश राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता बने।

 

 

प्रतियोगिता में मंडला टीम की सक्रिय भागीदारी और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों और आयोजकों का ध्यान आकर्षित किया। वरिष्ठ खिलाड़ी चंद्रेश खरे और अमोद श्रीवास की जोड़ी भी सेमीफाइनल तक पहुँची, जबकि शैलू मिश्रा ने भी अपने खेल से दर्शकों को प्रभावित किया। मंडला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने खिलाडिय़ों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है और भविष्य में और अधिक सफलताओं की कामना की है।

 

यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय है और युवा खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत भी। बताया गया कि मंडला जिले के खिलाड़ी प्रदेश और देश में अपनी पहचान बना रहे हैं, और कुछ तो देश की प्रतिष्ठित गोपीचंद एकेडमी में भी कोचिंग ले रहे हैं। इससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मंडला के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने में कामयाब होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button