जबलपुर जिला पंचायत के जारी हुए नतीजे, वार्ड क्रमांक 3 से रानू साहू बनी सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य

जबलपुर, ।
जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 7 से संतोष वरकडे लगभग 11 वोट से जीत गए हैं। उन्होंने पूर्व विधायक नन्हे लाल धुर्वे हराया है। संतोष, भाजपा की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रबल दावेदार हैं । क्षेत्र क्रमांक 01 से मुन्नी बाई लगभग 3000 वोट से विजयी हुई हैं। क्षेत्र क्रमांक 02 से आशा मुकेश गोटियां लगभग 1800 वोट से जीती। क्षेत्र क्रमांक 03 से रानू रामेश्वर साहू लगभग 12000 वोट से जीती। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से ऐकता ठाकुर 1300 वोट से जीती। एकता ठाकुर यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव है। क्षेत्र क्रमांक 11 से कांग्रेस समर्थित राम कुमार सैयाम जीते। अनुमानित 10 हजार वोट से जीते है, आधिकारिक घोषणा होना बाकी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से भाजपा के संतोष बरकड़े 1100 वोट से आगे। जीत की अधिकृत सूचना का इंतजार।
वार्ड का नंबर और नाम | आरक्षण | विजेता | किसके समर्थक हैं |
1 | एसटी महिला | मुन्नी बाई | कांग्रेस |
2 | एसटी | आशा मुकेश गोंटिया | कांग्रेस |
3 | अनारक्षित | रानु साहू | भाजपा |
4 | अनारक्षित मुक्त | विवेक पटेल | कांग्रेस |
5 | ओबीसी | इंद्रकुमार कुमार पटेल | कांग्रेस |
6 | ओबीसी महिला | निशा दिलीप काछी | कांग्रेस |
7 | एस टी | संतोष कुमार बरकड़े | भाजपा |
8 | एस टी | एकता ठाकुर | कांग्रेस |
9 | अनारक्षित मुक्त | सत्येंद्र सिंह | भाजपा |
10 | अनारक्षित मुक्त | ठाकुर मनोहर सिंह | भाजपा |
11 | एस टी मुक्त | राम कुमार सैयाम | कांग्रेस |
12 | एस सी | सुनीता दहिया | भाजपा |
13 | अनारक्षित महिला | विद्या सिंह | भाजपा |
14 | अनारक्षित महिला | मोनू पुष्पराज बघेल | भाजपा |
15 | अनारक्षित महिला | अंजलि गोलू पांडेय | कांग्रेस |
16 | अनारक्षित मुक्त | प्रदीप पटेल | कांग्रेस |
17 | एस सी | राजेश खंगार | निर्दलीय |
जबलपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से रानू रामेश्वर साहू विजयी रही हैं। रानू सबसे कम उम्र में जिला पंचायत सदस्य बनी है। रानू साहू की उम्र केवल 28 वर्ष है।
वार्ड 1: मुन्नी बाईउम्र- 39शिक्षा- अनपढ़संपत्ति- करीब 2 लाख व्यवसाय- मजदूरी
वार्ड 2: आशा मुकेश गोटियांउम्र- 52शिक्षा- 9 वीसंपत्ति-निरंकव्यवसाय- गृहणी
वार्ड 3: रानू रामेश्वर साहूउम्र- 28 शिक्षा- हायर सेकेंडरीसंपत्ति- 1.50 करोड़व्यवसाय- बिजनिस
वार्ड 4: अपना विवेक पटेलउम्र- 44शिक्षा- बीकॉमसंपत्ति- 1 करोड़ 85 लाखव्यवसाय- कृषि
वार्ड 5: इंद्रकुमार उम्र- 47शिक्षा- एलएलबीसंपत्ति- 95 लाख 53 हजारव्यवसाय- वकालत/कृषि
वार्ड 6: निशा दिलीप पटेलउम्र- 34शिक्षा- एम.एसंपत्ति- 80 लाखव्यवसाय- गृहणी
वार्ड 7: संतोष बरकड़े उम्र-42 शिक्षा-एम.एसंपत्ति- 1 लाख 91 हजारव्यवसाय- कृषि
वार्ड 8: एकता ठाकुरउम्र-37शिक्षा-एमएससीसंपत्ति-22 000व्यवसाय-निरंक