जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर जिला कोर्ट में राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने मानहानि का मुकदमा दायर किया

जबलपुर। राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा की तरफ से जिला कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। मंगलवार को विवेक तन्खा की तरफ से पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर ने केस फ़ाइल किया है। जिला कोर्ट में जल्द ही इस मामले में सुनवाई होगी। ओबीसी आरक्षण को लेकर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा पर टिप्पणी की गई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बयान दिया था। विवेक तन्खा ने माफ़ी मांगने के लिए तीन दिन की मोहलत दी थी।