जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर के हनुमानताल में खौफनाक घटना : खौलते पानी में गिरी दो साल की मासूम, मौत

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर के हनुमानताल में दो साल की बच्ची की खौलते पानी में गिरने से मौत हो गयी। पूरा मामला पुत्रीशाला खेरमाई का है। पीने के लिए पानी कढाई में खौलाने रखा था, जिसे ठंडा करने गैस के नीचे उतारा था। वहीं बरामदे में दो साल की बच्ची खेल रही थी। जो कढाई में गिर कर बुरी तरह झुलस गयी। जिसे पीडि़त दंपत्ति तत्काल विक्टोरिया लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।
हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हनुमानताल के पुत्री शाला खेरमाई में दीपक कोरी सपरिवार रहता है। जो पेशे से इलेक्ट्रिकल का प्राइवेट काम करता है।

खेलते-खेलते कढाई में समा गयी
पुलिस ने बताया कि दो साल की मासूम पार्वती कोरी वहीं बरामदे में खेल रही थी। पीने के लिए पानी गर्म किया था, जिसे ठंडा करने के लिए गैस से उतार कर नीचे रखा था। जिसमें मासूम समा गयी।

एकलौती बेटी थी
पीडि़त पिता ने बताया कि उसका एक बेटा है जो करीब पांच साल का है। यह एकलौती बेटी ही थी। जो हादसे का शिकार हो गयी। इस घटना के बाद माँ के आंसू नहीं रुक रहे है तो वही पिता लाचार नजरों से अपनी फूल सी बेटी को यहां-वहां खोज रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel