जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर के साफ्टवेयर इंजीनियरों की इंदौर में मौत : लाड़लों की मौत की खबर सुनकर चीख पड़े परिजन…..अमित था परिवार का इकलौता चिराग

परिजन पहुंचे इंदौर, दोनों के शव जबलपुर के लिए रवाना

जबलपुर, यशभारत। इंदौर के लसूडिय़ा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जबलपुर के रामपुर छापर निवासी दो बाइक सवार साफ्टवेयर इंजीनियरों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों को एक कार ने टक्कर मार दी। दरअसल दोनों ही अपनी बाइक से आ रहे थे। तभी रास्ते में एक कार सवार मिला और बंद कार को धक्का लगाने मदद मांगने लगा। दोनों युवक बाइक से उतरे और कार को धक्का लगाने लगे। तभी पीछे से आ रही रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को सरेराह कुचल दिया। जिनकी मौत हो गयी। अमित अपने परिवार का इकलौता चिराग था तो वहीं अभिषेक का छोटा भाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को जैसे ही लाडलों के मौत की खबर दी तो वह चीख पड़े। पुलिस ने शवों के पीएम के बाद, शवों को जबलपुर रवाना कर दिया है। वहीं, इस घटना के बाद
रामपुर क्षेत्र में माहौल गमगीन है।

लसूडिय़ा थाना प्रभारी संतोष कुमार के मुताबिक घटना विस्तारा होटल के पास की है। अमित पुत्र स्व. रामप्रसाद निवासी रेडियो कॉलोनी और उसका दोस्त अभिषेक बाइक से चाय पीने देर रात विस्तारा होटल गए थे। उन्हें रास्ते में एक कार खड़ी मिली। इस कार के इंजिन में खराबी आ गई थी। उसके चालक को परेशान होते देख अमित और अभिषेक धक्का लगाने लगे। इसी दौरान देवास की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों इंदौर की निजी कंपनी में काम करते थे।

एकलौती संतान है अमित, क्षेत्र में पसरा मातम

सूत्रों के अनुसार दोनों जबलपुर के रहने वाले थे। अमित रामपुर छापर का निवासी है और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसकी एक बहन है जिसकी शादी हो गई। जबकि पिता की एक साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई। वहीं अभिषेक निवासी रामपुर छापर के परिवार में उसके माता-पिता और एक छोटा भाई है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App