जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर के शहपुरा में गन्ने के खेत में 19 साल की युवती से दुष्कर्म : अधेड़ ने की ज्यादती, एफआईआर दर्ज

जबलपुर, यशभारत। शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 19 साल की युवती के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने खेत से वापस लौट रही युवती को जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया और मौके से फरार हो गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाचं में लिया है।

जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली पीडि़ता ने बताया कि जब वह खेत से घास लेकर घर लौट रही थी तभी अधेड़ ने जबरन उसका रास्ता रोक लिया और हाथ पकड़कर गन्ने के खेत में ले गया। जहां उसके साथ ज्यादती की। वह डरी थी इसलिए किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब उसे असहनीय पीड़ा हुई तब उसने परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजनों के साथ जाकर पीडि़ता ने मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला कायम कर, जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button