जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर के नए निगमायुक्तः विकास को देखेंगे समझेंगे , गलतियां-कमियों को दूर करूंगा
निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने संभाला निगम की कमान

जबलपुर, यशभारत। नगर निगम के नए निगमायुक्त बनाए गए आइएएस आशीष वशिष्ठ आज सोमवार को नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने कहा कि शहर में हित में कराए जा रहे विकास कार्यों को पहले देखेंगे, समझेंगे उसमें गलती या कमियां को दूर करने के प्रयास करूंगा। नागरिकों शहर के विकास व निर्माण कार्यों से नागरिकों को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर शहर का विकास करना पहली प्राथमिकता होगी।