जबलपुर के ठाकुर तालाब में 14 वर्षीय किशोर की बनी जल समाधि : दोस्तों के साथ गया था नहाने, तीन किशोरें को लोगों ने बचाया

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर के ठाकुर तालाब में आज बुधवार को दोपहर 14 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गयी। मृतक अपने दोस्तों के साथ तालाबा में नहाने गया था।लेकिन तैरना नहीं आता था और अधिक जल भराव क्षेत्र में जाने के बाद किशोर डूब गया। जिसे बचाने तालाबा में कूंदे तीन किशोरों को आसपास के लोगों ने बचा लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देेते हुए बताया कि अभिषेक उर्फ अईया शर्मा 14 वर्ष रीवा कॉलोनी रामपुर का निवासी था। जो अपने तीन दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। लेकिन तैरना नहीं जानता था और गहरे पानी में चला गया। जिसे डूबता हुआ देखकर मची चीख पुकार के दौरान उसके साथी तीन दोस्त भी बचाने कूंदे। लेकिन गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने तीनों किशोरों को बचा लिया।