जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर की महिला ने दिल्ली में डाॅक्टर के घर में हाथ साफ कियाः गहने चुराकर बहन को दिए, दिल्ली पुलिस दस्तायाब करने पहंुची जबलपुर

जबलपुर, यशभारत। दिल्ली में डाॅक्टर दंपत्ति के घर में मेड का काम करने वाली जबलपुर की महिला ने हाथ साफ कर दिया। डाॅक्टर दंपत्ति के घर से गहने और कुछ नकदी चुराकर महिला जबलपुर पहंुची और अपनी बहन के यहां रख दिया। दिल्ली पुलिस गहने को दस्तायाब करने आज शुक्रवार को शहर पहंुची आरोपी महिला की बहन से जेवरात बरामद किए।
दिल्ली चांदनी चैक थाना के पुलिस कर्मी शंकर लाल जबलपुर पहंुचकर पूरी घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। कोतवाली पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद करते हुए आरोपी महिला की बहन जो मछरआई में रहती है उसके घर में दबिश दी तो महिला ने किसी भी तरह के जेवर होने से इंकार कर रही थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने बताया कि उसने सराफा व्यापारी मन्नू सोनी को गहने बेच दिए हैं। पुलिस ने सराफा व्यापारी की दुकान पहंुचकर बेचे गए गहने को बरामद किया।
