
जबलपुर, यशभारत। मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा सहित हरदा, रीवा, अलीराजपुर कलेक्टरों के तबादले कर दिए है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा जबलपुर को प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम भोपाल बनाया गया है। जिनके स्थान पर डॉ. इलैयाराजा टी अब जबलपुर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
मध्यप्रदेश के चार कलेक्टरों का तबादल कर दिया है। जबलपुर, रीवा, आलीराजपुर और हरदा के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। रीवा के कलेक्टर इलैया राजा टी जबलपुर , आलीराजपुर से मनोज पुष्प को रीवा कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। ऋषि गर्ग को हरदा का, जबकि राघवेंद्र सिंह तोमर को आलीराजपुर का कलेक्टर बनाया गया है।
