मध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर, कटनी और दमोह समेत कई जिलों में हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार : 2 देसी कट्टा, एक रिवाल्वर , जिंदा कारतूस बरामद

Table of Contents

नरसिंहपुर, गोटेगांवl पुलिस ने जबलपुर, कटनी और दमोह समेत कई जिलों में सक्रिय कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है l

     नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना के निर्देश पर गोटेगांव पुलिस ने अभियान चलाकर कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है । यह आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई आदि आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गोटेगांव पुलिस की दो अलग-अलग कार्यवाहियों में आरोपी भाईलाल पटेल और कृष्णकांत पटेल को गिरफ्तार किया गया है। भाईलाल पटेल के पास से 2 देशी कट्टे, 8 जिंदा कारतूस और एक वेगनार कार बरामद हुई, जबकि कृष्णकांत पटेल निवासी थाना गोटेगांव से 1 रिवॉल्वर और 2 कारतूस जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और दमोह में सक्रिय इस कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। 

 एसडीओपी मनीष त्रिपाठी थानागोटेगांव ने बताया कि मामले की जांच जारी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button