जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर एमपी पुलिस भर्ती : दूसरे युवक ने तोड़ा दम, दौड़ते-दौड़ते हो गया था बेहोश, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

जबलपुर, यशभारत। एम पी पुलिस भर्ती फिजिकल टेस्ट में दौड़ के बाद बेहोश हुए दूसरे युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके पहले कल यानि बुधवार को एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। यह पूरे मध्यप्रदेश में पहला मामला बताया जा रहा है। जब भर्ती के दौरान किन्हीं युवकों की मौत हुई है। वहीं, लाड़ले का शव देख परिजनों की चीखे निकल गयीं। जिन्हें बमुश्किल पुलिस और रिश्तेदारों ने सम्हाला।

जानकारी अनुसार मंगलवार शाम 4.30 बजे दूसरी पॉली की शारीरिक परीक्षा शुरू हुई। इसमें बालाघाट निवासी इंदर कुमार लिल्हारे (29) शामिल हुए थे। उसने 800 मीटर की दौड़ पूरी की। फि र किनारे लगी कुर्सियों पर ठंडा पानी पीकर बैठ गया। थोड़ी देर में वह बेहोश हो गया। उसके नाक व कान से खून निकलने लगा। उसकी हालत खराब देख मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने 15 मिनट के अंदर इलाज उपलब्ध कराने की बात कही। जिसके बाद युवक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसने आज दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button