जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जंगल में दफन हुई लाश ने दी गवाही : 8 आरोपी गिरफ्तार…पढ़े हेरतंगेज मामला…. 

डिंडोरीl जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिछाए गए बिजली के करंट से एक व्यक्ति की मौत हुई l पुलिस सूचना के बाद कब्र से शव को निकाला गया और जांच के तार जोड़ते गए इसके बाद पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया हैl

 

 

करंट के हादसे के बाद उसके साथियों ने शव को जंगल में ही दफना दिया।

 

बताया जा रहा है कि धुरकूटा के जल्दा बहरा गांव के पास जंगल में 9 ग्रामीणों ने जानवरों के शिकार के लिए जीआई तार बिछाकर करंट सप्लाई किया था। इसके चपटे में आने से महा सिंह नामक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मामला तब सामने आया जब मृतक के बेटे पंचराम मरावी ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान गांव के हरि लाल मरावी और संतराम धुर्वे से पूछताछ में सच्चाई सामने आई। तहसीलदार की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला गया। पुलिस ने हरि लाल, संतराम, उपासू, कुशरिया, शिवकुमार, सेवक राम यादव, बिरसू बैगा और सुखनंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App