
हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है। कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम पद की कमान सौंपी है। प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंदर सुक्खू समेत कई नेता मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल थे। कांग्रेस आलाकमान ने सीएम के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह कल (रविवार) सुबह 11 बजे होगा।
कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू?
सुखविंदर सुक्खू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता है। वह तीन बार विधायक रह चुके हैं। सुक्खू ने छात्र राजनीति से अपना करियर आरंभ किया था। हमीरपुर जिले के नादौन के रहने वाले सुक्खू के पास लॉ की डिग्री है। वह कॉलेज के दिनों नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) से जुड़े थे। 1989 में राज्य इकाई के अध्यक्ष चुने गए। 1998-2008 के बीच हिमाचल कांग्रेस (यूथ) के अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाली।