इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

छात्रा से रेप : 16 साल की लड़की से अनजान ने दुष्कर्म किया; पेट में दर्द उठा, तब परिवार को बताई आपबीती

इंदौर में 9वीं क्लास की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। 16 साल की लड़की से एक अनजान आरोपी ने दुष्कर्म किया। मामला चार महीने पहले का है। लड़की के पेट में दर्द उठने पर परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, तब जाकर लड़की ने आपबीती बताई।

गांधीनगर पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। TI संतोष यादव के मुताबिक 16 साल की लड़की की शिकायत पर शनिवार रात रेप के मामले में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह अगस्त में बागड़दा इलाके से अपने बड़े पिता के घर से पैदल गांधीनगर इलाके में आ रही थी। एक बाइक सवार ने उसे रोका और खेत में ले गया। झाड़ियों के बीच आरोपी ने धमकाकर उसके साथ रेप किया। उसने घर आकर किसी को कुछ नहीं बताया। लड़की का पिता किसान है। उसके दो भाई बहन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel