मध्य प्रदेशराज्य

चाकू की नोंक पर अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

डिंडोरी lजिले के अमरपुर चौकी अंतर्गत 5 अगस्त की मध्य रात्रि को रामगढ़ में तीन अज्ञात लोगों के द्वारा एक व्यक्ति से चाकू दिखाकर पैसे ऐंठने तथा पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला संज्ञान में आया है। जिसमें आवेदन केशू मरकाम पिता पहल सिंह मरकाम, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बांका टोला रामगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह 05 अगस्त को रात्रि 11 बजे कचनारी से मोटरसाइकिल द्वारा अपने घर लौटते वक्त रास्ते में ग्राम अमरपुर पेट्रोल पंप के पास तीन अज्ञात व्यक्ति एक अन्य मोटरसाइकिल से उसका पीछा करते हुए रामगढ़ तक ओवरटेक करते हुए रास्ता रोककर अवैध रूप से पैसों मांगने तथा पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं मामले को गंभीरता से लेकर अमरपुर पुलिस ने तहकीकात की। जिसमें आरोप है कि सुमित यादव नामक युवक ने चाकू दिखाकर धमकाने का चौकी अमरपुर में अपराध क्रमांक 293/2025, धारा 296, 126(1), 119(1), 115(2), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। इसके अलावा पुष्पेन्द्र कुमार पिता ठाकुर सिंह और धनेश कुमार पिता गोविंद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस घटना के समय उपयोग में लाई गई मोटरसाइकिल (MP-52 MD-7724) जप्त की गई है ।

इस संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी सउनि. अतुल हरदहा, सउनि. रामरतन झारिया, प्र.आर. 241 राघवेन्द्र सिंह, प्र.आर. 203 गंगाप्रसाद यादव एवं आर. 59 अजीत कुमार धुर्वे की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button