कटनीमध्य प्रदेश

चंडिका नगर की चोरी का पर्दाफाश, पड़ोसी ने साथी के साथ मिलकर अंजाम दी थी वारदात, साढ़े 19 लाख का माल बरामद

कटनी, यश भारत। बस स्टैंड पुलिस चौकी ने चंडिका नगर में रिटायर्ड आर्मी जवान के घर पर हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए साढ़े 19 लाख रुपए का माल बरामद किया है।

पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि फरियादी नरेन्द्र प्रसाद मिश्रा पिता स्व  राम किशोर मिश्रा निवासी चण्डिका नगर कुशवाहा मोहल्ला ने पुलिस चौकी बस स्टैण्ड में आकर  रिपोर्ट दर्ज कराई की  कि 7 मई को समय करीबन सुबह 08/30 बजे अपने घर मे ताला लगाकर मेन गेट की चाबी पड़ेसी गोविंद गोपाल गुप्ता के घर देकर अपने ससुराल ग्राम सिजहरा शादी मे सामिल होने गया था। दूसरे दिन अपने घर वापिस आया तो देखा कि इसके घर के मेन गेट ताला लगा था तथा घर का प्रवेश द्वार खुला था तथा सीढी पर ताला टूटा हुआ रखा था। घर के अन्दर के दोनो कमरों के दरवाजे खुले थे तथा आलमारिया भी खुली हुई थी, जिनमे रखा नगद रुपये व सोने चाँदी के जेवरात नही थे।  सूचना पर थाना कोतवाली मे अपराध  कायम किया गया।

अपराध की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक डॉ सन्तोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के निर्देशन मे एक विशेष टीम का गठन किया जाकर लगातार सन्देहियों से पूछताछ की गई। दौरान विवेचना फरियादी की पत्नी ममता देबी मिश्रा से पूछताँछ की गई। जो पूछतांछ मे घर मे 1 लाख 20 हजार रुपये नगद व सोने लगभग 17 तोला सोने के जेवर एवं 44 तोला चांदी के जेवर चोरी होना बताई विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर गोविंद गोपाल गुप्ता व उसकी पत्नी नेहा उर्फ राधिका गुप्ता से प्रथक प्रथक पूछताछ की गई। जिनके कथनो मे भिन्नता पाये जाने से तकनीकि साक्ष्य के आधार पर दोनो से कड़ाई से पूछताछ की गई। जो पूछतांछ मे गोविंद गोपाल गुप्ता द्वारा अपने मित्र राजेश बजाज निवासी भारत चौक के साथ फरियादी नरेन्द्र मिश्रा के घर पर कोई नही होने से चोरी करने प्लानिंग की थी। गोविंद गोपाल गुप्ता के मित्र राजेश बजाज को भी अभिरक्षा मे लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई जिसके द्वारा पूछतांछ मे गोविंद गुप्ता के साथ उसकी अपाचे मोटर सायकल से नरेन्द्र मिश्रा के घर जाकर ताला तोड़कर नगदी रुपये एवं सोने चाँदी के जेबरात चोरी करना बताये। घटना मे शामिल  आरोपी गोविंद गोपाल गुप्ता पिता स्व बिजय कुमार गुप्ता निवासी चण्डिका नगर कुशवाहा मोहल्ला एवं राजेश बजाज पिता स्व अशोक कुमार बजाज निवासी मकान नम्बर 63 स्वामी शान्ति प्रकाश नगर करोद थाना निषादपुरा भोपाल हाल अमित आनलाईन (बच्चा) दुकान के ऊपर भारत चौक को गिरफ्तार किया गया है।

ये माल बरामद

आरोपी गोबिंद गोपाल गुप्ता के घर से 70 हजार रुपये नगद, 01 नग सोने का रानी हार, 1 नग अन्य सोने का हार, 4 नग सोने की अगूठी, 1 जोड़ सोने के टाप्स, 1 जोड़ सोने की लटकन, 1 जोड़ चाँदी की बोरा गसी पायल, 1 जोड़ घुघरु वाली पायल, 1 नग चाँदी का कड़ा, घटना मे प्रयुक्त अपाचे मोटर सायकल जप्त की गई। आरोपी राजेश बजाज के ससुराल से 50 हजार रुपये नगद, 02 नग सोने क कंगन, 1 नग हार, 1 जोड़ कान की सोने की लटकन, 1 जोड़ सोने की झुमकी, 3 नग सोने की अगूठी, 1 नग सोने की चेन, 2 नग सोने की नथ, 3 नग सोने की लोकेट, 2 जोड़ चाँदी की पायल, 6 नग चाँदी की बिछिया, 2 नग चांदी की खड़ाउ, एक नग चाँदी की गणेश जी की मूर्ति जप्त किया गया है। मामले मे कुल लगभग 17 तोला सोने के जेवर कुल कीमती एवं 44 तोला चाँदी के जेवर कुल कीमती लगभग 16 लाख 78 हजार रुपये तथा 1 लाख 20 हजार रुपये नगद तथा घटना मे प्रयुक्त अपाचे मोटर सायकल क्रमांक MP21MS2086 डीमती 1,50,000/- (30770351) 19,48,0001 जब्त किया गया है।

इनकी सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी कोतवाली कटनी अजय सिंह, चौकी प्रभारी बस स्टैण्ड उप निरीक्षक योगेश मिश्रा, सउनि बाल गोबिंद प्रजापति प्र.आर 538 मनोज पटेल, प्र. आरक्षक 330 शुशील पाण्डेय, प्र.आर 443 नीरज पाण्डेय, प्र.आर पुष्पराज सिंह, आरक्षक 694 अनमोल सिंह, आरक्षक 29 मनु त्रिपाठी, आरक्षक दीपक तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

IMG 20250510 154435
Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button