जबलपुरमध्य प्रदेश
घर सेे बुलाकर घोंप दिया चाकू: पुरानी रंजिश को लेकर दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर के सेठी नगर में दरमियानी रात एक युवक को घर से बुलाकर आरोपी ने जमकर मारपीट करते हुए चाकू घोंप दी और मौकेे से फरार हो गया। चाकूबाजी में घायल हुए पीडि़त को जैसेतैसे आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती किया। जहां उसका इलाज जारी है। तो वहीं दूसरी ओर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देेते हुए बताया कि गोलू यादव पिता गंभीर यादव 22 साल ने बताया कि वह सेठी नगर का निवासी है। देर रात राका वंशकार और संजय वंशकार ने उसे घर से बुलाया। वह मिलने गया तो पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौच करने लगे। जब उसने विरोध किया तो चाकू घोंप कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।