घर पर मिले 2 महिलाओं के शव : सिर पर चोट के निशान,जन्मखारी ग्राम की घटना,बरघाट पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारतl बरघाट थाना अंतर्गत जन्मखारी ग्राम में घर पर 2 महिलाओं का शव मिला है। जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार देर रात्रि करिश्मा कटरे पिता प्रकाश कटरे उम्र 22 वर्ष एवं कांता बाई कटरे उम्र 70 वर्ष घर पर अकेली थी।
जिनकी अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। और घर पर आग लगाने का प्रयास किया गया। सुबह जब लोगो ने देखा कि दोनों महिलाएं मृत अवस्था मे पड़ी हुई है। तो इस बात की जानकारी बरघाट पुलिस को दी। जिसके बाद एसडीओपी ललित गठारे और थाना प्रभारी मोहनीश बेस पुलिस अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां मृतकों के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है।
बताया जा रहा की लड़की के माता पिता नागपुर मजदूरी का काम करते हैं। करिश्मा अपनी नानी के साथ अकेली रहती थी। घटना को लेकर पुलिस आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही है। और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा किसने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। और किन कारणों से हत्या की गई है। इस मामले में बरघाट एसडीओपी ललित गठारे कहना का कहना है की सूचना मिली थी में जन्मखारी में 2 महिलाओं की हत्या हुई है। मौके पर जाकर देखा तो 70 वर्षीय महिला की लाश घर आंगन पर पड़ी थी और कुछ दूरी पर 22 वर्षीय युवती का शव भी मिला। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।