जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

घर जाते समय बेकाबू बाइक ने युवक को रौंदा पीड़ित अस्पताल में भर्ती आरोपी फरार

जबलपुर यश भारत | माढोताल थाना अंतर्गत बाइक सवार दो युवकों को एक बेकाबू मोटरसाइकिल चालक ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके चलते दोनों बाइक सवार सड़क से 10 फीट दूर जा गिरे हादसे में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है हादसे में युवक के पूरे शरीर में गहरे जख्म आए हैं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस सरगर्मी से आरोपी बाइक सवार को तलाशने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है|

 

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुलभ पटेल पिता राजेश पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी पौड़ी थाना पाटन ने सूचना दी कि बाइक क्रमांक एमपी 20 एनडी 60 47 के चालक ने दरमियानी रात उसके साथी सुखचैन कुमार को सीधी टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया जिस समय यह हादसा हुआ पीड़ित अपने साथी के साथ बाइक से घर जा रहा था तभी एनटीपीसी ऑफिस के पास आरोपी चालक टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button