जबलपुरमध्य प्रदेश

घरेलु कलह ने ले ली अधेड़ की जान : चूहामार दवा पीकर की खुदकुशी

जबलपुर, यशभारत। अधारताल की नेता कालोनी में एक अधेड़ ने घरेलु कलह के चलते चूहामार दवा का सेवन कर लिया। मुंह से छाग निकलते देख परिजनों ने विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गयी। हांलाकि पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की पुलिस बारीकी से पड़ताल करने में जुटी है।

जानकारी अनुसार अशोक चक्रवर्ती 54 वर्ष निवासी नेता कालोनी ने पुलिस को बताया कि उसके भाई प्रहलाद ने चूहामार दवा का सेवन कर लिया। जिसके बाद भाई को गंभीर अवस्था में विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel