घमापुर में 10 लाख दहेज की मांग : कन्या पक्ष के सुनकर उड़ गए होश, हैरत में पुलिस
थाने में बिलखते रहे पीडि़त, कहा- साहब 51 हजार दिए अब इतने पैसे कहां से आएंगे....

जबलपुर, यशभारत। घमापुर में दहेज प्रताडऩा का एक ऐसा अजीबो गरीब मामला सामने आया, जिसे सुनकर पुलिस कर्मियों के हाथों से भी तोते उड़ गए। पूरा मामला कांचघर का है। जहां नवविवाहिता से दहेज की मांग करते हुए ससुराल पक्ष दस लाख दहेज की मांग कर रहा है। जबकि विवाह के दौरान कन्या पक्ष ने 51 हजार रुपये दे दिए थे। लेकिन उसके बाद लगातार ससुराल पक्ष प्रताडि़त कर, डिमांड पूरी होने तक पीडि़ता को घर से बेदखल कर दिया गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 21 वर्षीय पीडि़ता निवासी कांचघर ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी से उसका विवाह हिन्दू रीति रिवाज से हुआ था। विवाह के दौरान वर पक्ष को 51 हजार रुपये की राशि दहेज के रुप में दे दी गई थी। लेकिन उस समय दहेज की कोई मांग नहीं थी। विवाह होने के बाद से ही ससुराल पक्ष की डिमांड बढ़ गयी और तरह-तरह से ससुराल पक्ष प्रताडि़त करने लगा। जिसके बाद अब 10 लाख रुपयों की मांग की जा रही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, आरेापियेां को तलाश करने में जुटी है।