देश

ग्वालियर के झांसी रोड पर मिली अर्चना तिवारी की लोकेशन, टिकट बुक कराने वाले आरक्षक से चल रही पूछताछ, अर्चना ने परिजनों से की बात

कटनी, यशभारत। 13 दिन पहले गायब हुई अर्चना तिवारी की लोकेशन ग्वालियर के झांसी रोड पर होने की सूचना मिली है। अर्चना का परिवार डरा हुआ है। अर्चना सिविल जज की तैयारी कर रही है। 7 अगस्त को इंदौर बिलासपुर ट्रेन से वह इंदौर से निकलने के बाद गायब हो गई थी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी परिवार को आश्वासन दिया है कि उनकी बेटी को ढूंढ लिया जाएगा। अर्चना के पिता ने कहा है कि सरकार ने और पुलिस, GRP और RPF उनकी पूरी मदद कर रहे। उधर आज कटनी में अर्चना का पता बताने वाले को इनाम की राशि देने की घोषणा करने वाले अंशु मिश्रा ने यशभारत को बताया कि आज सुबह अर्चना की बात अपने परिजनों से हुई है। वह जहां भी है, खुदको सुरक्षित बता रही है।

इस मामले में ग्वालियर कनेक्शन सामने आया है। जानकारी के अनुसार अर्चना का ट्रेन टिकट ग्वालियर के भंवरपुरा थाने में तैनात एक पुलिस आरक्षक राम तोमर ने बुक कराया था, जो इंदौर से ग्वालियर तक का था। जीआरपी (रेलवे पुलिस) ने राम तोमर को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अर्चना की लगातार जिस नम्बर पर बात होती थी वह आरक्षक का नंबर था ।अर्चना की आखिरी लोकेशन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर रात 10:16 बजे के आसपास मिली थी, और कुछ यात्रियों के अनुसार, वह नर्मदापुरम तक ट्रेन में थी। पुलिस ने 97 सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन धुंधले फुटेज के कारण कोई ठोस सुराग नहीं मिला। अर्चना का बैग उमरिया स्टेशन से बरामद हुआ, जिसमें राखी, मिठाई, और कुछ निजी सामान था। पुलिस कई थ्योरी पर जांच कर रही है, जिसमें अपहरण और मानव तस्करी की आशंका भी शामिल है। परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है, और जीआरपी ने पूरे देश में सर्च ऑर्डर जारी किया है।

हॉस्टल की सहेलियों से भी की जा रही पूछताछ

हॉस्टल में साथ रहने वाली सहेलियों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के सिलसिले में जीआरपी की एक टीम जबलपुर पहुंची थी। एक छात्रा जबलपुर की भी होना बताई जा रही है। उससे भी फिलहाल कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इसके अलावा अर्चना जहां जहां जाती थी वहां भी तस्दीक की जा चुकी है।

कार का रहस्य बरकरार

हॉस्टल के सीसीटीवी में जिस सफेद रंग की कार से अर्चना आती जाती नजर आ रही है उसकी ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है। जीआरपी अमले के पास कार का नंबर उपलब्ध है कार को लेकर कई तरह की जांच अब भी करने की बात जीआरपी अधिकारी कर रहे हैं। जांच में सामने आया है कि इसी कार से कई बार अर्चना आती जाती दिखी है।

इटारसी में फिर देखे गए फुटेज

इटारसी जीआरपी टीआइ संजय चौकसे ने बताया कि मिसिंग पर्सन की खोज के लिए लगातार सर्चिग की जा रही है। अर्चना तिवारी से संबंधित हर तरह की जनकारी जुटाने के लिए लगातार फुटेज भी देखे जा रहे हैं। जंच अधिकारी फुटेज में यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि अर्चना के आसपास कोई संदिग्ध चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है।

सर्चिग की जा रही है

कटनी निवासी अर्चना तिवारी की खोज के लिए देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। जीआरपी की टीम अलग अलग एंगल पर काम कर रही है।

– महेश सोमवंशी, टीआई, जीआरपी, भोपाल

 

2025 8image 17 29 4860082361 ll

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button