जबलपुरमध्य प्रदेश
ग्वारीघाट में युवक के कंधे में धसी गोली : अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

जबलपुर, यशभारत। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत छिओला गांव के एक युवक को कंधे में गोली लगी है, जो अभी तक निकाली नहीं गई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
ग्वारीघाट थाना प्रभारी भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि रवि चौधरी 25 साल छिओला गांव का निवासी है। जिसको गोली लगने की सूचना है। मामले में आगे जांच की जा रही है। गोली किसने मारी अभी पता नहीं चल सका है, युवक के कंधे में अभी गोली धसी है। पूरी पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।