ग्वारीघाट में प्रेमिका से दुराचार : 5 साल तक करता रहा दैहिक शोषण
मामला कायम ,आरोपी मौके से फरार

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर के हाथीताल में रहने वाली एक युवती के साथ पांच साल से रिलेशन में रह रहे युवक ने पहले तो शादी का झांसा देकर बलात्कार किया और अब शादी से मुकर गया। जिसके बाद पीडि़ता ने गोरखपुर में मामले की एफआईआर दर्ज करवाई, जहां से जीरो की कायमी के बाद असल कायमी ग्वारीघाट थाने में दर्ज की गई।
ग्वारीघाट पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गोरखपुर के लक्ष्मी नगर हाथीताल में रहने वाली 25 वर्ष युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वर्ष 2016 से सुमेर ठाकुर निवासी संत नगर ग्वारीघाट से जान पहचान थी। वह उससे शादी करने वाला था।
दिखाए हसीन सपने
पीडि़ता ने बताया कि सुमेर उससे शादी कर घर बसाने की कसमें खाता रहा। लेेकिन जब भी उसने विवाह करने की बात की तो वह टाल जाता था। आरोपी करीब पांच साल से युवती से दुराचार कर रहा था। जब युवती ने शादी करने की बात की तो आरोपी ने बात करना बंद कर दी और तो और देखकर भी युवती को अनदेखा करने लगा। जिसके बाद युवती ने शादी की बात की तो वह साफ मना कर, चला गया। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने में एफआईआर की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, फरार आरोपी को तलाश करने में जुटी है।