ग्वारीघाट में दिनदहाड़े 90 हजार की चोरी : छत के ऊपर की खिड़की तोड़कर ले उड़े जेवरात और लेपटॉप

जबलपुर, यशभारत। ग्वारीघाट की अवधपुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े छत के ऊपर की खिड़की तोड़कर शातिर चोर सोने के जेवरात और लेपटॉप ले उड़े। जिस समय यह वारदात हुई घर सूना था। परिजन अपनी नौकरी में गए हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार अवधपुरी कॉलोनी निवासी दीपक खंपरिया ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया कि वह फायनेंस कंपनी में कार्यरत है। परिवार के सभी लोग सुबह 10 बजे से अपने-अपने काम से बाहर गए थे। घर में नौकर था, वह भी कहीं गया हुआ था। जिसके चलते मकान सूना था।
टूटा मिला अलमारी का लॉक
पीडि़त ने पुलिस को बताया कि शाम को जब घर लौटे तो अलमारी का लॉक टूटा था। चोर छत से दाखिल हुए है। वहां की एक खिड़की को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और वहीं से निकल गए।
सोने की अंगूठी थीं गायब
पुलिस ने बताया कि पीडि़तों की सोने की दो अंगूठी और लेपटॉप चोरी गया है। जिसकी कुल कीमत करीब 90 हजार रुपए है। पुलिस सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही है।