जबलपुरमध्य प्रदेश
ग्वारीघाट में ठंड से वृद्ध की मौत : सिद्ध घाट में तबियत बिगडऩे पर कराया था अस्पताल में भर्ती, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। ग्वारीघाट में एक वृद्ध की ठंड से मौत होने का मामला सामने आया है। वृद्ध सिद्धघाट में बैठा रहता था, जिसे दो दिन पहले तबियत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गयी। कयास लगाए जा रहे है कि वृद्ध को ठंड लग गयी। जिसके बाद उसके शरीर ने काम करना बंद कर दिया था। मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहींं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
थाना प्रभारी भूमेश्वरी चौहान ने पूरे मामले की जानकारी देत ेहुए बताया कि सिद्ध घाट में बैठे-बैठे बेहोश हुए 80 वर्षीय वृद्ध को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसकी दो दिन बाद आज सोमवार को मौत हो गयी। जिसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।