देशमध्य प्रदेश

ग्रुप कैप्टन की विदाई : एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर घर के लिए रवाना, CM पीछे चल रहे; कल बैरागढ़ में होगा अंतिम संस्कार

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर सेना के प्लेन से गुरुवार दोपहर 2.35 बजे भोपाल एयरपोर्ट लाया गया। यहां मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री-विधायकों ने कैप्टन को श्रद्धांजलि दी। तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया था। वरुण 7 दिन से बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे। पार्थिव शरीर को भोपाल स्थित सन सिटी कॉलोनी में उनके घर ले जाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पीछे चल रहे हैं।

प्रशासन का प्लान वरुण का अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर कराने का था, लेकिन वरुण के पिता के कहने पर अब संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में शुक्रवार सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार होगा। दरअसल, पिता ने कलेक्टर को बताया कि अंतिम यात्रा भदभदा ले जाएंगे तो शहर का ट्रैफिक जाम होगा। वह नहीं चाहते के लोग उनके बेटे की वजह से परेशान हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button