ग्रामीणों पर बोलेरो चढ़ाने वाले शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर मामला दर्ज, बोलेरो से 12 पेटी अवैध शराब जब्त, स्लीमनाबाद पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी, यश भारत। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम संसारपुर में ग्रामीणों पर बोलेरो से ठोकर मारने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए बोलेरो से 12 पेटी अवैध शराब जब्त की है। थाना प्रभारी अखलेश दाहिया ने बताया कि आज 21 अगस्त को ग्राम संसारपुर से सूचना प्राप्त हुई कि बोलेरो गाड़ी मे शराब है और गाव के कई लोगो को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमति आकाक्षा चतुवेर्दी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखलेश दाहिया एवं पुलिस स्टाप द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मौके पर कार्यवाही करते हुये ग्राम वासी संसारपुर कृष्ण कुमार दुबे पिता दीनबंधु दुबे निवासी संसारपुर थाना स्लीमनाबाद की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आज 21 अगस्त को सुबह 11 बजे एक सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो में दो लोग बैठे थे। गाड़ी को नितेश जायसवाल चला रहा था। उसके बाजू में पिंटू कुशवाहा बैठा था। बोलेरो चालक ने पहले ललित दुबे की मोटरसाईकल क्र एम पी 21 एम ई 4771 में टक्कर मारते हुए हरिओम नाई की दुकान में घुसा दिया, जिससे दुकान के पास बैठे रम्मू कोल, हरिओम नाई, विपतराम यादव एव ललित दुबे को गंभीर चोटें आई। अवैध शराब के सबंध मे विरोध करने से दुर्भावनावशशराब ठेकेदार मंचू असाटी के आदमी नितेश जायसवाल, पिन्टू कुशवाहा ने जान से मारने की नियत से बोलेरो वाहन से रम्मू कोल, हरिओम नाई, विपतराम यादव एवं ललित दुबे को टक्कर मारकर गंभीर चोट पहुंचायी है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 494/25 धारा 109(1), 324(4), 3(5) बी एन एस 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मौके पर संफेद रंग की बोलेरो गाड़ी एवं गाड़ी में रखी 12 पेटी अवैध शराब प्लेन एवं लाल मसाला को मय गाड़ी एवं दो मोबाईल व नगदी 8750 रूपये कुल जुमला 779750 रूपये की जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी नितेश जयसवाल निवासी चंद्रपुरा रीवा हाल तेवरी थाना स्लीमनाबाद एवं पिन्टु कुशवाहा निवासी तेवरी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया शराब ठेकेदार मंचु असाठी की तलास जारी है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, उनि किशोर व्दिवेदी, सउनि अंजनी मिश्रा, बृजेन्द्र उरमलिया. जुबेर अली, मानकी धुर्वे, प्र. आर. तेजप्रकाश सिह, अंकित दुबे, विजय सिंह, आर. सोने सिंह, मनीष पटेल, विशाल शिवहरे, विवेक झारिया, रोहित पाठकर अभिषेक सिंह. म. आर नेहा शर्मा, सुनीता सिंह की विशेष भूमिका रही।







